कुम्भलगढ़: कुम्भलगढ़ विधायक ने सेवंत्री में अंतरंग शल्य एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का किया दौरा
कुम्भलगढ़ विधायक ने सेवंत्री में अंतरंग शल्य एवं पंच कर्म चिकित्सा शिविर का दौरा किया, शिविर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। 21 दिसंबर शनिवार शाम 5 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार सेवंत्री गांव में आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नि: शुल्क अंतरंग शल्य एवं पंचकर्म शिविर का कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज दौरा किया।