मुज़फ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात, खेत में काम कर रही महिला को धारदार हथियार से किया घायल, खून से लथपथ मिली महिला
जनपद मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में खेत पर घास काट रही एक महिला पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी की तलाश जारी है।