चूरू: पीएमश्री राजकीय बागला स्कूल में समसा द्वारा विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई
Churu, Churu | Feb 21, 2025 चूरू के पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए अभिभावक परामर्शदात्री कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना समन्वयक हरिप्रसाद शर्मा ने अभिभावकों एवं बच्चों को दैनिक जीवन दिनचर्या कौशल एवं पठन लेखन सें संबंधित कार्यों के लिए प्रेरित किया।