भू-धंसान पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लायंस क्लब कतरास, राहत सामग्री का किया वितरण
धनबाद | कतरास: गोविंदपुर क्षेत्र में हाल ही में हुए भू-धंसान से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बुधवार को लायंस क्लब कतरास ने राहत वितरण अभियान चलाया। क्लब के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री, छाते एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया।
इस दौरान बीसीसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए नए वस्त्रों का भी वितरण किया गया। बताया गया कि वार्ड-1 की पार्षद डॉ. मधुमाला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की बीसीसीएल एरिया-3 के जीएम सत्यकांत एवं एरिया ऑफिसर शैलेश तिवारी से हुई वार्ता के बाद जीएम ने त्वरित पहल करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए नए कपड़ों की व्यवस्था कराई।
राहत वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र कुमार, अचिन्त्य कुमार बोस, डॉ. मधुमाला, रितेश कुमार दुबे, बबलू विश्वकर्मा, शुभम रजक, प्रियांशु भट्ट, प्रदीप विश्वकर्मा, जितेंद्र दास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भू-धंसान से प्रभावित परिवारों के प्रति सामाजिक संगठनों और बीसीसीएल की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
#Dhanbad #Katras #Govindpur #Bhudhasan #LionsClubKatras #BCCL #Area3 #ReliefDistribution #SocialService #Jharkhand #CoalBelt #Humanity #BreakingNews #KhabarKiUdaan