शाजापुर: राहत की पहल: उत्कृष्ट विद्यालय में पुस्तक-गणवेश मेला, अभिभावकों को सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध
शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा एक दिवसीय पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को किफायती दरों पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान निजी विद्यालयों की नर्सरी से 12वीं तक तथा शासकीय विद्यालयों की 9वीं से 12वीं तक की किताबें और यूनिफार्म करीब 10 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध कराई गईं।