बेरमो: सीआईएसएफ की ताबड़तोड़ छापेमारी, भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद, तस्करों में हड़कंप
Bermo, Bokaro | May 29, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। CISF इकाई CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।