मथुरा: कोतवाली पुलिस ने दुकानों से आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी करने वाली 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने दुकानों से आर्टिफिशियल जूलरी चोरी करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 9.600 किलोग्राम सफेद धातु की आभूषण बरामद की गई शनिवार को होली गेट के पास की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया पुलिस ने तीनों महिलाओं को आभूषण चोरी के मामले में जेल भेज दिया है लोगों ने पुलिस की सरहाना की कहा महिला चोर सक्रिय थी।