गुना नगर: गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए नमामि गंगे प्रोजेक्ट में मिल सकते हैं 100 करोड़, दिल्ली से आई टीम ने किया निरीक्षण
गुना शहर के बीचो-बीच निकली गुनिया नदी के पुनर्जीवन सौंदर्यकरण के लिए 100 करोड रुपए मिल सकते है। 11 जून को नमामि गंगे प्रोजेक्ट की दिल्ली से आई टीम ने DPR ओर शहर के आठ स्थान सिंगवासा तालाब बंधा कालापाठा बांसखेड़ी मुंशीपुरा बड़ा पुल हाट रोड शीतला माता मंदिर इलाकों में निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम और एसडीएम के साथ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।