गया जी जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रविवार को टनकुप्पा एवं बेलागंज थाना की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध खनन में संलिप्त धंधेबाज मौके से फरार हो गए।