कानपुर: स्वास्थ्य विभाग ने नर्स से रेप करने वाले अस्पताल पर मारा छापा, बिना मानकों के चल रहा था अस्पताल
नर्स (नर्सिंग छात्रा) से रेप करने वाले हॉस्पिटल में बुधवार को 3 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पता चला कि अस्पताल का आज तक कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ था। बिना रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य विभाग के आंख में धूल झोक कर चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की निगाह भी आज तक इस अस्पताल की तरफ नहीं पड़ी।अस्पताल सील कर दिया गया है