कन्नौज: सकरी खुर्द पंचमपुरवा गांव में शनिवार रात चोरों ने किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
कन्नौज। मानीमऊ चौकी क्षेत्र के सकरी खुर्द पंचमपुरवा गांव में शनिवार रात चोरों ने किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और करीब दो लाख रुपये का सामान व नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।