हरदा: शहर के नारायण टॉकीज चौराहे पर दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
Harda, Harda | May 7, 2026 हरदा शहर के व्यस्त नारायण टॉकीज चौराहे पर मंगलवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पैदल जा रहे युवक को एक मालवाहक वैन की हल्की टक्कर लगने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।