खलारी: कोयला लिफ्टर के घर में उग्रवादियों की फायरिंग,अफवाह साबित हुई
ख़लारी थाना क्षेत्र में कोयला लिफ्टर के घर में आकर टीएसपीसी उग्रवादियों के द्वारा धमकी व हवाई फायरिंग करने का मामला आग की तरह पूरे ख़लारी कोयलांचल क्षेत्र में फैल जाने का मामला सामने आया। घटना के विषय में ख़लारी पुलिस व भुक्तभोगी से पुछताछ के बाद पता चला कि घटना अफवाह है। वही इस संबध में ख़लारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विजय सिंह ने पहुंच कर जांच की।