खलारी: चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर की गई बैठक
मैक्लुस्कीगंज के लपरा शिव मंदिर में चैती दुर्गा पूजा सह रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर एक बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता दौलत राम शर्मा व मंच संचालन सुबोध रजक ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से चैती दुर्गा पूजा समिति का गठन हुआ, जिसमें संरक्षक लपरा मुखिया पुतुल देवी, जितेंद्र नाथ पांडेय, मधुसूदन चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित थे।