खलारी: मांडर विधानसभा क्षेत्र में अपराध और अपराधी बर्दाश्त नहीं : शिल्पी नेहा तिर्की।
मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में ना तो अपराध और ना ही किसी भी अपराधी को बर्दाश्त किया जायेगा. श्रीमती तिर्की ने कहा कि चाहे अपराधी कोई भी और कितनी भी पहुँचवाला लेकिन यदि वह अपनी सलामती चाहता है तो बढ़िया यह होगा कि वह मांडर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर कहीं और चला जाये।