खलारी: खलारी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मतदान कई केंद्र का निरीक्षण किया गया।
खलारी। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी संतोष कुमार के द्वारा खलारी प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 36एवं 37 उड़िया मध्य विद्यालय मोहननगर, एवं मतदान केंद्र संख्या 45 आंगनबाड़ी केंद्र भवन मोहननगर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा शौचालय, पेयजल, रैंप इत्यादि का जांच किया गया।