जशपुर: कलेक्टोरेट में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के नहीं मिलेगा प्रवेश, नियम तोड़ने पर होगा चालान
कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। शनिवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 अप्रैल (सोमवार) से कलेक्टोरेट कार्यालय में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाकर ही प्रवेश दिया जाएगा।