हज़ारीबाग: दारू प्रखंड के उप विकास आयुक्त ने किया दौरा, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
18 दिसंबर 2025 को उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद ने दारू प्रखंड का दौरा कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जेएसएलपीएस से संबंधित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत भवन की सुविधाओं एवं चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।निरीक्षण के बाद दारू प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।