मदनपुर: मंझार के प्रेम ने शादी करने से इन्कार करने पर प्रेमिका ने लगाई फांसी, आरोपी प्रेमी को भेजा गया जेल
मदनपुर थाना क्षेत्र के मंझार गांव में पिछले दिनों एक युवती ने यह आरोप लगा फांसी लगा ली थी कि प्रेमी ने शादी करने से इन्कार जा रहा है। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें मंझार गांव के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।