कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में जमीन की गलत बिक्री और ठगी के कई मामले आए, कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में गलत तरीके से जमीन की बिक्री कर पैसे का ठगी करने, जमीन विवाद, मालगुजरी रसीद काटने,रसीद निर्गत करने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, जमीन पर जबरन कब्जा करने समेत अन्य शिकायतें शामिल हैं। उपायुक्त श्री ऋतुराज ने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी से गंभीरतापूर्वक सुनी।