कोडरमा: उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर हुई प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।