कोडरमा: जल जमाव की समस्या पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया नगर परिषद क्षेत्र का दौरा, 15 अक्टूबर तक सुधार के निर्देश
झुमरीतिलैया शहर में जल जमाव, जर्जर सड़कों और पेयजल संकट की बढ़ती समस्या को देखते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव ने गुरुवार को विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए 15 अक्टूबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।