कोडरमा: एसपी को मिली गुप्त सूचना पर मेघातरी मिरर चेक पोस्ट के पास स्कोडा कार से 809 बोतल शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को झारखंड-बिहार सीमा पर अवस्थित मेघातरी मिरर चेक पोस्ट पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली।