उचकागांव: शराब तस्करी का अनोखा खेल बेनकाब: ट्रैक्टर-ट्रॉली के गुप्त तहखाने से 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने शराब की खेप को छिपाने के लिए ट्रॉली में विशेष रूप से गुप्त तहखाना बना रखा था. छापेमारी के दौरान 25 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया.