पिपरई: चिरवांस गांव की पुलिया के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार चार लोग घायल
मिली जानकारी के अनुसार हारूखेड़ी निवासी धर्मेंद्र, नरवीर, छत्रपाल और गोवर्धन आदिवासी चिरवांस गांव की पुलिया के पास बाइक से जा रहे थे तभी सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे अज्ञात वाहन से टक्कर से चारों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को पिपरई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया ।