रेड क्रॉस सोसायटी के संस्थापक जीन हेनरी डयुनेंट के जन्म दिवस पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर के पुरानी बाजार स्थित गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम बच्चों को (मानवता को ज़िंदा रखना है) के थीम पर आधारित था।