नरकटियागंज के रजिस्ट्री कचहरी रोड में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवारबाजी और रोडे बाजी की घटना घटी। जिसमें चार युवक घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल गोविंद कुमार को बेतिया रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर शिकारपुर पुलिस पहुंची और मामले में छानबीन कर रही है।