खगड़िया: बखरी बस स्टैंड के पास प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के बखड़ी बस स्टेंड के समीप एक प्राइवेट क्लीनक में शुक्रवार 3:00 बजे को इलाज के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के विष्णपुर गांव निवासी नीतिश कुमार की बेटी डेढ़ वर्षीय सृष्टि कुमारी के रुप में किया गया। मृतका के परिजन ने बताया कि सृष्टि कुछ दिनों से बिमार चल रही थी।