सदर: प्रयागराज: ABVP ने नीट पेपर लीक पर NTA का पुतला फूंका, दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कटरा चौराहे पर किया प्रदर्शन
Sadar, Allahabad | May 14, 2026
प्रयागराज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रयाग महानगर इकाई ने गुरुवार को नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। कटरा चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।