डुमरांव: भरियार में शतचंडी महायज्ञ: जलभरी में उमड़ी आस्था की भीड़, वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के साथ यात्रा
Dumraon, Buxar | May 2, 2026 भरियार गांव में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के तहत शनिवार की सुबह जलभरी कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बुजुर्ग भक्त पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।