चांदवा: चंदवा प्रखंड में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ी, लोगों को आया 64 लाख तक का बिल
चंदवा स्थित बिजली विभाग कार्यालय में आयोजित बिजली शिकायत निवारण शिविर में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। शिविर में बिजली बिलों में भारी त्रुटि और अचानक बढ़े बिलों को लेकर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।