देेेवरिया: देवरिया के एसपी विक्रान्त वीर ने सीसीटीएनएस कार्यालय का किया निरीक्षण
Deoria, Deoria | Jul 18, 2025 पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने शुक्रवार सुबह 11 बजे सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।उन्होंने एफआईआर, केस डायरी, चार्जशीट व न्यायालय से संबंधित डेटा प्रविष्टियों की स्थिति पर फीडबैक लिया और सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि सीसीटीएनएस प्रणाली से पुलिसिंग में पारदर्शिता आ रही है