देेेवरिया: देवरिया में सपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा जिला अध्यक्ष ने दी तहरीर, कार्रवाई न होने पर होगा उग्र आंदोलन
Deoria, Deoria | Jul 18, 2025 देवरिया में समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले अमरेश त्रिपाठी के खिलाफ शुक्रवार दोपहर 2 बजे एडिशनल एसपी को तहरीर दी। पार्टी नेताओं ने कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिला सपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।