देेेवरिया: गौरी बाजार में विद्युत मेगा महा शिविर में 10 लाख की राजस्व वसूली, 189 प्रकरणों में 102 का हुआ निस्तारण
Deoria, Deoria | Jul 18, 2025 विद्युत वितरण खंड गौरी बाजार द्वारा पुराने बस स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित विद्युत मेगा महा शिविर में उपभोक्ताओं से जुड़े 189 मामलों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 102 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इस दौरान विभाग ने 10 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की।शिविर का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।