बंडा: नगर के वार्ड 2 से स्नैक कैचर ने जहरीले सांप कॉमन करेत का रेस्क्यू कर पकड़ा
Banda, Sagar | Jul 5, 2026 नगर के वार्ड क्रमांक 2 शांति नगर मंदिर के पास एक व्यक्ति के घर में कॉमन करेत सांप छिपा बैठा था जिसे स्नैक कैचर ने रेस्क्यू कर पकड़ा। स्नैक कैचर सनी पाण्डेय को रविवार रात्रि करीब आठ बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति घर सांप छिपा बैठा है। जिसके बाद सनी पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया।