रक्सौल: राजेपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार में लदी विदेशी शराब को किया ज़ब्त
राजेपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम भुवालीडीह में छापेमारी किया। इस दौरान में कार से 256 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 192 लीटर है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा मंगलवार को 12:30 पर दी गई।