बालोद: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे
Balod, Balod | Jun 3, 2026 देश के असाधारण प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए दिए जाने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।