आरोन: आरोन थाने के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात करने पीछे से मारी टक्कर, गंभीर घायल का उपचार जारी, मामला दर्ज
आरोन में पुलिस थाने के पास अज्ञात कार चालक ने पैदल जा रहे लाखन नायक निवासी तारपुर तहसील आरोन को बीती रात पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाया पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, आरोन सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया है। 5 जून को दर्ज मामले में घायल के भाई कबूल नायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घायल राजस्थान में मजदूरी पर जाने घर से निकला था।