हुसैनगंज: हथौड़ा में महावीरी आखाड़ा जुलूस के दौरान असमाजिक तत्व के लोगों ने सरकारी वाहन को जलाया एसपी व डीएम पँहुचे
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में शुक्रवार की बीती रात महावीरी जुलूस के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जिसके बाद जुलूस में उपस्थित लोगों से नियमों के अनुरूप जुलूस संचालन करने हेतु कहा गया। जिसके बाद असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा सरकारी कर्मचारियों एवं उपस्थित अन्य कर्मियों पर पथराव कर विधि व्यवस्था बाधित किया गया।