मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव के पश्चिम टोला निवासी 50 वर्षीय साधु यादव मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि साधु यादव अपने गांव में ही सड़क पार कर रहे थे, इस दौरान यह घटना हुई।