कोडरमा: कोडरमा के रास्ते 27 अप्रैल से समर स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
रेलवे ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के मध्य नजर समर स्पेशल ट्रेनों के प्रचलन का निर्णय लिया है। वहीं इसमें कोडरमा जंक्शन होकर एक ट्रेन का परिचालन होगा। इसकी जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद से वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने दी।