कुटुंबा: अंबा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा स्थापना की मांग उठी
औरंगाबाद जिले के अंबा प्रखंड में रविवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिल्हकी हाई स्कूल के खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।