रामगढ़: तम्बाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो: चौकी का बास में बच्चों ने संभाली जागरूकता की कमान
Ramgarh, Alwar | May 31, 2026 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रामगढ़ नगर पालिका के ग्राम चौकी का बास में रविवार को दोपहर 1 बजे बच्चों और युवाओं ने तम्बाकू के खिलाफ ऐसा अभियान चलाया कि पूरे गांव में नशामुक्ति का संदेश गूंज उठा। रक्षण परियोजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बाल एवं युवा समूह के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव की गलियों में जागरूकता रैली निकाली