हनुमानगढ़: अफीम और हेरोइन की तस्करी करते एमपी के युवक को पुलिस ने पकड़ा, 1 किलो 214 ग्राम अफीम और 1 किलो 156 ग्राम हेरोइन बरामद
टाउन थाना पुलिस ने शनिवार को अफीम व हेरोइन की तस्करी करते मध्यप्रदेश निवासी एक जने को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 214 ग्राम अफीम और 1 किलो 156 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मेगा हाइवे रोड चक एक केडब्ल्यूएम रोही लखूवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को रोका।