उचकागांव: मीरगंज में मूसलाधार बारिश से तबाही, लक्ष्मी नगर के घरों में घुसा पानी
मीरगंज में शुक्रवार को आई तेज आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लक्ष्मी नगर मोहल्ले में भारी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।मूसलाधार बारिश के कारण ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई।