पट्टी: भरोखन गाँव में तालाब के गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भरोखन गांव स्थित तालाब में नहाने के दौरान ननिहाल आया 10 वर्षीय किशोर गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे गहरे पानी में डूब गया। साथ नहा रहे बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने करीब 20 मिनट बाद उसे तालाब के भीतर से बाहर निकाला। सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई और किशोर को सीएचसी पट्टी लाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉक्टर नीरज सिंह ने मृत घोषित