बीना: सांदीपनि विद्यालय की 10वीं और 12वीं की छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान पाया, नपा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
Bina, Sagar | Apr 15, 2026 बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें सांदीपनि विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा हिमानी ठाकुर ने प्रदेश की प्रवीण्य सूचीमें आठवां स्थान एवं दसवीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी रजक ने प्रदेश की प्रवीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर बुधवार को छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।