पिथौरा: सरकड़ा में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण एवं अक्षत किए गए वितरित, गांव में निकाली गई कलश यात्रा
सरकड़ा में आज अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र के साथ अक्षत वितरित किए गए तथा गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे तथा पूरे भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा का भ्रमण गांव में हुआ। इस अवसर पर सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए और पूरे भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा में अपनी उपस्थिति दी ।