बसारी के पास स्थित बगनन पुरवा के रहने वाले बिहारीलाल पटेल के साथ घरेलू विवाद पर तीन लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर दी,मारपीट के बाद घायल को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है और उसका उपचार जारी है। घायल के द्वारा जिला अस्पताल में आज 10 जून दोपहर 2:00 बजे जानकारी दी गई।