बरगढ़: पुराने रूट से ही बने बरवाडीह–चिरमिरी रेल लाइन, संघर्ष समिति का ऐलान
बरवाडीह–चिरमिरी–अंबिकापुर रेल लाइन के प्रस्तावित रूट में बदलाव का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। बड़गड़ में आयोजित संघर्ष समिति की बैठक में बड़गड़, भंडरिया और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से पहुंचे लोगों ने मांग की कि रेल लाइन का निर्माण पुराने प्रस्तावित मार्ग से ही किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि रूट बदलने से आदिवासी और पिछड़े क्षेत्र रेल संपर्क से वंचित हो जाए